Uncategorized

दस सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने दिया धरना


धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आहव्न पर जिले के कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। इनके द्वारा सोमवारा को गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक डा. ओमप्रकाश मत्स्यपाल ने बताया कि जिले में करीब 593 एनएचएम के तहत कर्मचारी है। जो अपना कार्य गंभीरता पूर्वक करते आ रहे है। संविलियन सहित अन्य दस सूत्रीय मांगो को लेकर पूर्व में 17 जुलाई को विधानसभा घेराव कर अंतिम ज्ञापन दिया गया था। इसमें सरकार द्वारा 15 अगस्त तक मांगो को लेकर ठोस पहल नही किये जाने पर आंदोलन करने प्रदेश संगठन ने कही थी। मांग पूर्ण नही होने पर प्रदेश आहव्न पर वे आंदोलन में है। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि जिले के 593 एनएचएम कर्मचारी विगत 20 सालो से सुदूर अंचलों से लेकर मुख्य शासकीय संस्थानों में स्वास्थ्य सेवा देकर रीढ़ बने हुए है। और तो और कोरोना महामारी जैसे संकटकाल में भी जान जोखिम में डाल सेवाये दी। उसके बावजूद कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रख उपेक्षा की जा रही है। जो कि न्यायसंगत नही है। इससे वे अपनी हक की लड़ाई लडऩे विवश है। उनकी मांगो में संविलियन, ग्रेड पे निर्धारण, वेतन वृद्धि, अनुकंपा निर्माण सहित अन्य दस सूत्रीय मांगे शामिल है। इस अवसर पर के.बी. पाल, हिनेन्द्र साहू, डा. अखिल चंद्राकर, डा. तरुण देवांगन, हीरामन साहू, खिलावन साहू, धनेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!