Uncategorized

अयोध्या दर्शन हेतु श्रद्धालु हुए रवाना, नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने दी शुभकामनाएं


भखारा। आज नगर पंचायत भखारा की ओर से अयोध्या दर्शन के लिए दो यात्री रवाना हुए श्रद्धालुओं को हर्षोल्लास के साथ शुभ यात्रा की विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भखारा से रवाना हुए श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे। नगर पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा, तिलक एवं मिठाई वितरण कर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं सी एम ओ सहित पार्षद प्रतिनिधि कमलेश चक्रसुदर्शन एवं चोवा ढीढी ने कहा अयोध्या यात्रा हमारे जीवन का सौभाग्य है, यह योजना प्रधानमंत्री मोदी जी के ह्यआस्था और संस्कृति के सम्मान के संकल्प को साकार करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!