Uncategorized

आरएसएस स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर फूल वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत


भखारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को नगर में अनुशासन, देशभक्ति और संगठन की भावना के प्रतीक स्वरूप भव्य पथ संचलन निकाला गया। सफेद शर्ट, ब्राउन पैंट, टोप और दंड धारण किए हुए स्वयंसेवकों का यह अनुशासित मार्च नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पथ संचलन के मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, विष्णु साहू उपाध्यक्ष,गिरिराज साहू, मानक लाल साहू, रामगोपाल देवांगन,पुष्प लता देवांगन, भूषण साहू,भुवन निर्मलकर,परदेसी कंवर, रामकृष्ण नेताम,मयंक जैन, भूपेंद्र यादव, छबिलाल निर्मलकर,चांदनी साहू, झम्मन साहू, दीनानाथ साहू,अंजू साहू जितेंद्र साहू,हितेंद्र साहू,डुवेंद्र गैंगबेल चक्र सुदर्शन चंदेल गौतमी पटेल आदि जनप्रतिनिधियों ने पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिंजवार राम साहू एवं मुख्य वक्ता ब्लॉक खंड कार्यवाह पोषण साहू ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आरएसएस समाज में संगठन, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश देता है। स्वयंसेवक अनुशासन और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं।सरपंच, अध्यक्ष को सहयोग कर विकास यात्रा में सहभागिता दें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और समाजहित में योगदान दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!