Uncategorized

जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही विष्णुदेव साय सरकार – इंदर चोपड़ा

लिमतरा में सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि का हुआ वितरण, पूर्व विधायक रहे उपस्थित

धमतरी । स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि वितरण समारोह कार्यक्रम प्राथमिक कृषि साख समिति ग्राम लिमतरा इस अवसर पर इंदर चोपड़ा (पूर्व विधायक धमतरी), राजू चंद्राकर (जनपद उपाध्यक्ष), देवेन्द्र साहू, दिग्वजय सिंह ध्रुव, परमानंद साहू, भेषकुमार साहू, आदेश साहू, श्रीमति फगेश्वरी साहू (सरपंच लिमतरा), टिलेश्वरी साहू (सरपंच परेवाडीह), किरण सिन्हा (सरपंच धौराभाठा), अमरदाश साहू, हरदेव चन्द्रकार,दीनदयाल साहू, हबिल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।


श्री चोपड़ा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता बीते 5 सालों में भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। आखिरकार जनता ने कांग्रेस सरकार को आईना दिखाया और सत्ता से उखाड़ फेका और पुन: प्रदेश में सुशासन स्थापित करने भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!