Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विभिन्न स्थानों पर रखवाए पानी के कोटना

मूक पशुओं के प्रति संवेदनशील पहल : स्वच्छता का भी दिया संदेश


धमतरी। बढ़ती गर्मी के बीच मूक पशुओं और पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन द्वारा सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने भखारा भठेली क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं उपस्थित होकर पानी से भरे कोटना रखवाए, ताकि गौमाता, अन्य पशु-पक्षी एवं बेजुबान जीवों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। अध्यक्ष श्रीमती जैन ने बताया कि गर्मी के दिनों में जहां इंसान अपने लिए पानी की व्यवस्था कर लेता है, वहीं मूक पशु-पक्षियों के लिए यह समय अत्यंत कठिन होता है। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि कोई भी जीव प्यासा न रहे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और मोहल्लों के बाहर पानी से भरे बर्तन अवश्य रखें और नियमित रूप से उनमें पानी भरते रहें। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को लेकर भी विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जहां पानी के लिए कोटना,बर्तन रखे जा रहे हैं, वहां आसपास की साफ-सफाई बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है, ताकि बीमारियों का खतरा न बढ़े और पशु-पक्षियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंकने और नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। इस पहल को क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा और कई लोगों ने भी आगे आकर इस अभियान से जुडऩे की इच्छा जताई। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!