Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर ग्राम भोथीपार में लोक मंडाई का आयोजन

विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं घोषणा


धमतरी। जिले के ग्राम भोथीपार में आयोजित पारंपरिक लोक मंडाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री साहू द्वारा आंगा देवता एवं ग्राम देवी मां खाल्लारी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने ग्राम स्थित शनिदेव मंदिर में स्टील ग्रील लगाने एवं चबूतरे में टाइल्स कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। विधायक श्री साहू ने ग्राम भोथीपार के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!