Uncategorized

सामान्य प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने की मतदान की समीक्षा

धमतरी 13 फरवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा धमतरी जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता चंदेल ने 12 फरवरी को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत हुए मतदान की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने ऐसे मतदान केन्द्र जहां मतदान के दौरान गंभीर शिकायतें प्राप्त हुईं, सम्पूर्ण नगरीय निकाय के औसत मतदान 15 प्रतिशत व 15 प्रतिशत से अधिक की बारी-बारी से समीक्षा की। साथ ही पीठासीन अधिकारी की डायरी, रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रतियां, मतदाता रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था सहित मतदाता सूची में कमियों की जानकारी दी। सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, श्री रामकुमार कृपाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन सुश्री प्रीति दुर्गम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बी.एक्का सहित राजनीतिक दल से जुड़े पदाधिकारी एवं प्रत्याशी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!