Uncategorized

छत्तीसगढ़ विधानसभा का तृतीय सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित

धमतरी 13 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र आगामी 24 फरवरी से 21 मार्च तक होगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल सूचना, अशासकीय संकल्प आदि के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अपर कलेक्टर सुश्री इंदिरा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाईल नंबर 62668-00039 है और डिप्टी कलेक्टर श्री बी.एस.मरकाम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है, जिनका मोबाईल नंबर 97547-37426 तथा 83198-34004 है। कलेक्टर ने अधीक्षक, राजस्व कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232592 है। उन्होंने अवकाश के दिनों में नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी कर्मचारी उनकी अनुमति के बगैर अवकाश पर अथवा मुख्यालय से बाहर नहीं रहेगा।

नियंत्रण कक्ष में 26 फरवरी को सहायक ग्रेड 2 श्रीमती इंद्राणी साहू, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुश्री झामिन सिन्हा, भृत्य श्रीमती उमा देवी नेताम, एक मार्च को सहायक ग्रेउ 3 श्रीमती पूर्णिमा यादव, कम्प्यूअर ऑपरेटर सुश्री प्रियंका जाधव, भृत्य श्रीमती देवकी, 2 मार्च को श्री यशवंत निषादराज, सहायक ग्रेड 3 श्री दीपक सिन्हा और भृत्य श्री चमर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 8 मार्च को सहायक ग्रेड 2 श्री हरीश ध्रुव, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री मनीष यादव, भृत्य श्री सूरज देवदास, 9 मार्च को कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीमती गोदावरी, स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती सरिता साहू, भृत्य श्रीमती लोकेश्वरी, 15 मार्च को सहायक ग्रेड 2 श्री दशरथ साहू, सहायक ग्रेड 3 श्री मनीष साहू, भृत्य श्री सुरेन्द्र यादव और 16 मार्च को सहायक ग्रेड 3 सुश्री वर्षा आवड़े, श्रीमती दुर्गा धु्रव तथा भृत्य सुश्री दुर्गेश्वरी की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!