Uncategorized

केंद्र सरकार व ईडी के विरोध मे कांग्रेस कल करेगी पुतला दहन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश कांग्रेस को जारी समन के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री द्वारा बिन्दुवार जानकारी उपलब्ध कराये जाने के बाद भी जबरिया ईडी कार्यालय में घंटों बैठाया गया और आगामी 3 मार्च को पुनः ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य कर रहा है और हमारी पार्टी व पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय के तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन एक मार्च को दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में किया जाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!