Uncategorized

कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने एसआईआर के लिए नियुक्त किये ब्लॉक प्रभारी

जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने आगामी संगठनात्मक और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एसआईआर कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी हेतु सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह आदेश जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने जारी किया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति प्रशासन और निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि वोटर लिस्ट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। जिसमे बेलरगांव ब्लॉक की जिम्मेदारी डॉ. लक्ष्मी ध्रुव को सौपी गई है इसी प्रकार नगरी आलोक जाधव, मगरलोड भरत नाहर, कुकरेल राजेन्द्र सोनी, कुरुद मोहन लालवानी, भखारा नीशू चंद्राकर, धमतरी ग्रामीण लेखराम साहू, शहर 1 विजय देवांगन, एवं शहर 2 की जिम्मेदारी विजय गोलछा को सौपी गईं है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!