Uncategorized

रामू रोहरा जी ने आमदी और शंकरदाह में किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ

धमतरी। प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरूआत हुई।इसी कडी में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने आमदी व शंकरदाह धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कांटे की विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरूआत की।इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ हुई हैं। मोदी की गारंटी को साय सरकार पूरा कर रही है। आज किसानों की मेहनत का फल मिलने वाला है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार 160 मीटीक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान की उपज का मूल्य देने वाला छत्तीसगढ़ एकलौता राज्य है। उन्होंने सहकारी समिति से भी आग्रह किया की खरीदी केंद्र में ऐसी व्यवस्था रखे जिससे कि किसानों को तकलीफ न हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान प्रियंका सिन्हा महावीर सिन्हा राजीव सिन्हा अशोक साहू रामकृष्ण ध्रुव हेमन्त साहू विश्राम साहू पंचराम व्यवस्थापक देवेन्द्र सरपंच नरेंद्र साहू दिलीप नेताम प्रकाश पाटले आदि कर्मचारी मजदूर उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!