Uncategorized

धमतरी में पटवारियों का तबादला, प्रशासन ने जारी किया आदेश, वासुदेव भोई बने धमतरी पटवारी

धमतरी- तहसील धमतरी अंतर्गत पदस्थ पटवारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोकहित एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से छह पटवारियों को अस्थायी रूप से नए हल्कों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।जारी आदेश के अनुसार वासुदेव भोई पटवारी को हल्का नंबर 45 रुद्री से हल्का नंबर 33 धमतरी में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रवीन टिकरिहा पटवारी को हल्का नंबर 31 हटकेश्वर से हल्का नंबर 45 रुद्री भेजा गया है। नम्रता शर्मा पटवारी, जो तहसील कार्यालय धमतरी में पदस्थ थीं, उन्हें हल्का नंबर 34 सोरिदखाट में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार पारस राम चन्द्राकर पटवारी को हल्का नंबर 35 गोकुलपुर से हल्का नंबर 52 अरौद दुगान में पदस्थ किया गया है। प्रकाश साहू पटवारी को हल्का नंबर 33 धमतरी से हल्का नंबर 31 हटकेश्वर में भेजा गया है। वहीं दीपक कुमार नेताम पटवारी को हल्का नंबर 34 सोरिदखाट से हल्का नंबर 35 गोकुलपुर में पदस्थ किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी तथा सभी संबंधित पटवारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!