Uncategorized

ग्राम देवपुर एवं मुजगहन में बनेगा महतारी सदन, रंजना साहू ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति व्यक्त किया आभार


धमतरी. धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवपुर एवं ग्राम मुजगहन में महतारी सदन योजना के अंतर्गत महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि यह स्वीकृति मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि महतारी सदन के निर्माण से ग्राम की विभिन्न स्व-सहायता समूहों एवं संगठित माताओं को बैठक एवं विचार-विमर्श के लिए एक उपयुक्त और सम्मानजनक स्थान प्राप्त होगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि महिलाओं के लिए समर्पित यह सदन एक प्रेरणादायक स्थल बनेगा जहाँ वे अपने विचार रख सकेंगी और विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकेंगी। महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, आमदी मण्डल अध्यक्ष विनय जैन, भोथली मण्डल अध्यक्ष मिश्री पटेल, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू स्थानीय पदाधिकारी व प्रबुद्ध जनों ने मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किए हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!