Uncategorized

विधायक ओंकार साहू की पहल से धमतरी को मिली बड़ी सौगात

गुजरा - रींवागहन मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को मिली प्रशासकीय स्वीकृति


धमतरी। विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल गुजराझ्ररीवागहन मार्ग (किमी 1/2 से 3/10 तक, लंबाई 2.80 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, साथ ही पुलझ्रपुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 418.84 लाख रुपये (चार करोड़ अठारह लाख चौरासी हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है। यह उपलब्धि संभव हो पाई है धमतरी विधायक ओंकार साहू की सतत् प्रयासों, जनसमर्पित सोच और शासन स्तर पर की गई मजबूत पैरवी के कारण। विधायक साहू ने ग्रामीण सड़कों के विकास को धमतरी की प्रगति की जीवनरेखा बताते हुए विधानसभा से लेकर मंत्रालय तक इस परियोजना को मूर्त रूप दिलाने के लिए अथक कोशिशें कीं। आगे विधायक ओंकार साहू ने बताया कि तकनीकी स्वीकृति एवं डिज़ाइन अनुमोदन के बाद ही कार्य जल्द प्रारंभ होगा। ग्राम रिवागहन के सरपंच प्रतिनिधि हुलार सिंह कोर्राम ने विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह गुजरा – रिवागहन मार्ग की प्रशासनिक स्वीकृति जनता की आवाज़ और विधायक ओंकार साहू इरादे का प्रतिफल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!