Uncategorized

केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को बताकर भाजपाईयों ने किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी को जीताने व मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर है अग्रसर - हरख जैन

भखारा। जनसंपर्क की कड़ी में नगर पंचायत भखारा भठेली शक्ति केंद्र के भखारा बूथ में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को विजयी बनाने एवं केंद्र में मोदी सरकार को बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराकर एवं राज्य में विष्णुदेव साय सरकार के विशेष महत्वाकांक्षी योजना को बताकर जनसंपर्क किया। इस दौरान फिर एक बार मोदी सरकार के नारों का महत्व समझाकर केंद्र और राज्य की भाजपा शासित सरकार की बहुत सी योजनाओं के बारे में बताया गया। जनसंपर्क में भखारा भाजपा मंडल से हरख जैन पप्पू, पार्षद दीनानाथ साहू, ईश्वर कंवर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!