Uncategorized

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने मनाया नवरात्रि पर्व

धमतरी । रावां में समाजसेवी श्री नामदेव द्वारा नवदुर्गोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रत्येक रात्रि समस्त ग्राम वासियो के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, सनातन की दिशा में अग्रसर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर रावां के ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया था, जिसमें दीपक ठाकुर जिलाकार्यकारी अध्यक्ष, मोहन साहू प्रांतीय पदाधिकारी, रामचन्द्र देवांगन जिला मंत्री, सम्पर्क प्रमुख़ जतिन देवांगन शामिल हुए, जिसमे आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण और राधारानी के रूप में, और गोपियों के रूप में कलाकारों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ,प्रखंड अध्यक्ष गौरव जैन ,सह संयोजक प्रिंस जैन, डाकेश्वर साहू, पीयूष परख, चित्रेश साहू, ने आयोजन समिति को सहृदय शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मोहन साहू ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए माता की शक्ति, आराधना का महत्व बताया, सनातन को धर्म के साथ जीवन जीने की कला भी बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!