Uncategorized

कांग्रेस ने योग्य व जीताऊ नेता पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को बनाया है महासमुंद लोकसभा से प्रत्याशी -विपिन साहू

समस्त कार्यकर्ता व पूरे जोश व ताकत के साथ चुनाव में कार्य कर जीताएगें कांग्रेस प्रत्याशी को

धमतरी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाया है। इस फैसले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व दुग्ध महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताया है। विपिन साहू ने कहा कि कांग्रेस आला कमान ने योग्य नेता को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। ताम्रध्वज साहू का पूरे प्रदेश में जनाधार है। महासमुंद लोकसभा में भी उनके हजारों समर्थक है। महासमुंद लोकसभा में साहू समाज की बाहुल्यत: है ऐसे में आगामी चुनाव में श्री साहू को जातिसमीकरण का भी लाभ मिलेगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें लोकसभा चुनाव में जीताकर दिल्ली संसद भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पूरी ताकत व जोश के साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर ताम्रध्वज साहू को विजयी बनाएंगे। विपिन साहू ने आगे कहा कि भूपेश सरकार में वे गृह लोकनिर्माण, जेल, धार्मिक न्यास पर्यटन एवं संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रहकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराया। प्रदेश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे दशकों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे है। सहज मिलनसार व सौम्य व्यवहार के धनी है। कार्यकर्ताओं से उनका सीधा सम्पर्क रहता है। अविभाजित मध्य प्रदेश के दौरान विभिन्न पदों पर रहकर उन्होने प्रदेश की सेवा की है।
कांग्रेस नेता विपिन साहू ने भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। महतारी वंदन योजना के नाम पर प्रदेश की मातृशक्तियों के छलावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की 70 लाख से महिला हितग्राहियों के खाते में किश्त डालने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी लाखो महिलाएं ऐसे है जिनके खाते में किश्त की राशि नहीं आई है। इस संबंध में भाजपा सरकार को श्रेय की राजनीति करने के बजाय महिलाओं को जवाब देना चाहिए। भाजपा झूठे सपने दिखाकर सत्ता में काबिज हुई है अब उन सपनों को पूरा करने में कोताही बरती जा रही है। महतारी वंदन योजना से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!