Uncategorized

रामलला दर्शनार्थ हेतु भखारा के श्रद्धालुगण हुए रवाना


भखारा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम का नि:शुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी जिला अंतर्गत भखारा से भी अयोध्या दर्शन के लिए सुजान सिंह, वार्ड नं 01 दया बाई, वार्ड नं 01 बीरेंद्र सिंह सोन, वार्ड नं 11 पुराणिका बाई वार्ड नं 11श्रद्धालु को रवाना किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की महती श्री रामलला दर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के श्रद्धालु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी संतोष विश्वकर्मा, हितेंद्र साहू ,छबि लाल निर्मलकर, चोवा ढीढी, कमलेश साहू, मनोज साहू आदि जनप्रतिनिधियों कर्मचारियों ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!