Uncategorized

तेलीनसत्ती माता महोत्सव के तहत रक्तवीरों ने किया 251 यूनिट रक्तदान

एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित


धमतरी । जिला साहू संघ धमतरी के तत्वाधान मे आयोजित तेलीनसत्ती माता महोत्सव के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तवीरों द्वारा 251 यूनिट रक्तदान किया गया। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने भी रक्तदान कर और लोगों को प्रेरित किया। शिविर में मानस सेवा ब्लड सेंटर धमतरी के मितेश साहू ने सेवाएं दी। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि रक्तदान के समय व्यक्ति का वजन, बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया जाँच, एचआईवी एवं हेपेटाइटिस बी का निशुल्क जांच किया गया। रक्तदान कोई भी महिला या पुरुष जिसकी उम्र 18 से लेकर 65 वर्ष, वजन 45 किलोग्राम से ऊपर 12.5 या उससे ऊपर हो पुरुष हर तीन माह में, महिला हर चार माह में रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, तोरणलाल साहू, केकती साहू, अमरदीप साहू, यशवंत साहू, लीलाराम, राजेंद्र साहू,नंदकुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, गोपीकिशन साहू, केशव साहू, ललित चौधरी, डालेश्वर, हजारीलाल, तोषण साहू, भोलाराम, पुनाराम, डॉ. ललित, डॉ. गीताराम, डॉ. रामकुमार, खम्मन, ताराचंद, मिनेश, नंदनी, देवेंद्र सिन्हा, चंद्रकला साहू, देहूति साहू, कुंती, विजयलक्ष्मी, टोपेश सिंन्हा, भीषम साहू, प्रफुल्ल, नंदकुमार साहू, नीलकंठ साहू, खेमिन साहू, गोवर्धन साहू, उमाशंकर, नारायण, मोहन, केशव, परितोष, डोमनलाल, दीपा साहू, दिनेश साहू खिम्मन साहू, कीर्तन साहू, विजय साहू, यादोराम साहू, भूपतराम साहू, चोवाराम साहू, विष्णुराम साहू, छबिलाल साहू, रामगोपाल साहू, भूषणलाल साहू, घनश्याम साहू, भावेश साहू, प्राची साहू, पीलूराम साहू, शंकर सिन्हा, सुंदरसिंग मरकाम, केशव राम सिन्हा, जीवनदास सार्वा, गुलाब यादव, मोहन जांगड़े, हरिश्चंद्र सेन, शेखर पांडे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!