Uncategorized

एसपी सहित पुलिस अधिकारियों को राखी बाँध तैनात पुलिस जवानो के लिए सौंपा गया रक्षासूत्र

रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार अभिषेक चतुर्वेदी आईपीएस एवं डीएसपी मीना साहू को देवी भूमिका सेवा एवं शिक्षण संस्थान, कृति फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट, मां विंध्यवासिनी स्कूल धमतरी के समस्त विद्यार्थियों द्वारा पुलिस अधीक्षक,आईपीएस एवं उप पुलिस अधीक्षक को राखी बाँध कर वीर जवानों के लिए राखियां पुलिस अधीक्षक को सौंपा. पुलिस अधीक्षक ने आशीर्वाद स्वरूप सभी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और साथ ही उज्वल भविष्य की कामना की.डीएसपी मीना साहू ने युवतियों की सुरक्षा पर कहा कि युवतियां कही भी जाए तो घर पर बता कर जाए दोस्तो से क्या कितना शेयर करना है और क्या नहीं ये निर्धारित करे ,सजग रहे ,सुनसान अकेले में किसी से मिलने न जाए क्योंकि सतर्कता ही सुरक्षा है.देवी भूमिका कथा वाचिका ने मां विंध्यवासिनी स्कूल के सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के विषय में बताते हुए देश के वीर जवान सैनिकों की भूमिका हमारे जीवन में क्या है वह हमारी कितनी सुरक्षा करते हैं इस विषय में समस्त विद्यार्थियों को बताया और साथ ही उन्हें प्रेरित किया कि देश के सैनिक जो हमारी सुरक्षा के लिए निरंतर बने हुए है उनका आभार हमारी इस रखी के माध्यम से पहुंचे.जानकी गुप्ता कृति फाइन आर्ट इंस्टीट्यू ने सभी विद्यार्थियों को राखी एवं ग्रीटिंग कार्ड बनाना सिखाया और वीर जवानों तक भेजने के लिए प्रेरित किया.मां विंध्यवासिनी स्कूल की प्राचार्या यशोदा सोनकर का भरपूर योगदान मिला और साथ ही समस्त विद्यालय परिसर शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यार्थियों का सहयोग मिला.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!