Uncategorized

गत विस चुनाव में महासमुंद लोस क्षेत्र में कांग्रेस ने बनाई थी लगभग साढ़े 9 हजार मतो की बढ़त

8 विधानसभाओं में से 4 पर कांग्रेस और 4 पर भाजपा ने किया था जीत दर्ज

खल्लारी, सरायपाली, बिन्द्रानवागढ़, धमतरी में कांग्रेस व बसना, महासमुंद, राजिम व कुरुद में भाजपा को मिली है जीत
भाजपा ने रुपकुमारी चौधरी व कांग्रेस ताम्रध्वज साहू को बनाया है प्रत्याशी


धमतरी। लोकसभा चुनाव नजदीक है जल्द ही तारीखों का ऐलान होने वाला है। भाजपा ने तो 191 नामों की सूची के साथ छग के सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। महासमुंद लोस से भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव रुपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस द्वारा कल प्रत्याशियों की पहल सूची जारी की गई है। जिसमें प्रदेश के पूर्व दिग्गज मंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। यदि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले कुल 8 विधानसभाओं की गत चुनाव में स्थिति पर नजर डाले तो यह स्पष्ट हो जाता है कि महासमुंद लोकसभा को ओव्हरआल देखा जाये तो भाजपा और कांग्रेस बराबर स्थिति में नजर आती है। साल 2023 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की स्थिति देखे तो यह स्पष्ट हो जाता है महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत 8 विधानसभा आता है। जिनमें 4 सीटों पर भाजपा व 4 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं विधानसभा में दो पार्टियों को लोकसभा क्षेत्र में प्राप्त कुल मतों के आधार पर तुलना करे तो अंतर ज्यादा नहीं रह जाता है। गत विस चुनाव में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस लगभग साढ़े 9 हजार मतों से ही आगे रहा है। जो कि सामान्य लीड है। बता दे कि महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत आने वाले विधानसभाओं में खल्लारी सरायपाली, बिन्द्रानवागढ़, धमतरी में कांग्रेस ने तो बसना, महासमुंद, राजिम, कुरुद में गत चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज किया है। लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभाओं में भाजपा को गत चुनाव में 6 लाख 87909 व कांग्रेस को 6 लाख 7412 मत मिले थे। इस प्रकार 9503 मतों से कांग्रेस को लीड रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर कांटे की टक्कर कही जा सकती है। लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अंतर होता है। मतदाताओं का नजरिया भी बदला हुआ होता है। इसलिए दोनो चुनाव को एक ही चश्मे से नहीं देखा जा सकता है।
सरायपाली में कांग्रेस के चातुरीनंद ने की थी रिकार्ड 41888 मतो से जीत दर्ज
महासमुंद लोस अन्तर्गत आने वाले सरायपाली विस में गत चुनाव में कांग्रेस का कब्जा हुआ यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चातुरीनंद ने भाजपा के सरला कोसरिया को 41888 मतों से पराजित किया था। वहीं महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत सबसे कम मतों से जीत भी कांग्रेस प्रत्याशी ने ही की है। बिन्द्रानवागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी जनकलाल ध्रुव ने भाजपा के गोवर्धन मांझी को मात्र 816 मतों से हराया है।
धमतरी, कुरुद की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कहीं का भी हो उन्हें जीत के लिए धमतरी कुरुद के मतदाताओं का आशीर्वाद चाहिए होगा। यदि धमतरी और कुरुद विस के मतदाताओं की संख्या की बात करे तो लगभग साढ़े 4 लाख मतदाता दोनो विस क्षेत्र में है। यह लोकसभा जैसे सबसे बड़े चुनाव में भी बहुत बड़ा आंकड़ा होता है। ऐसे में उक्त दोनो विस के मतदाताओं का मत भी चुनाव परिणाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!