Uncategorized
सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय के आगमन से पहले कांग्रेसी पार्षद नजरबंद, पुलिस ने घरों के बाहर लगाया पहरा
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर बोले -जनता की आवाज बनकर लड़ाई जारी रहेगी, भाजपा सरकार डरती है इसलिए पुलिस को आगे करती है

धमतरी- सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धमतरी आगमन से कुछ घंटे पहले पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर समेत कई पार्षदों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सुबह 6 बजे से ही पुलिस बल ने कांग्रेसी नेताओं के निवास के बाहर पहरा लगा दिया। कांग्रेस ने इसे ‘सुशासन नहीं, कुशासन’ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के सवालों से डरती है, इसलिए पुलिस को आगे कर रही है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया सुबह 6 बजे पुलिस मेरे घर पहुंची। बोले साहब का आदेश है, बाहर नहीं जा सकते। उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन,पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम, पार्षद सूरज गहरवाल, पार्षद पूर्णिमा रजक के घरों के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई। न कोई नोटिस, न कोई वारंट। बस मौखिक फरमान सीएम का कार्यक्रम है, आप नहीं निकलोगे। क्या ‘सुशासन तिहार’ में सवाल पूछना मना है? दीपक सोनकर ने कहा डीजल घोटाला, बेलिंग मशीन घोटाला, कचरा रिक्शा घोटाला, टिप्पर घोटाला इन्हीं सवालों से बचने के लिए हमें नजरबंद किया गया। ‘सुशासन तिहार’ में विपक्ष की आवाज बंद करना ‘कुशासन’ है। पर जनता की आवाज बनकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमें घर में बंद कर सकते हो, जनता के मुद्दों को नहीं.सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय के धमतरी आगमन से पहले पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर व कांग्रेसी पार्षदों को नजरबंद कर दिया। दीपक सोनकर ने कहा की पर सवाल उठाने से डरकर भाजपा सरकार पुलिस को आगे कर रही है। कांग्रेस ने इसे कुशासन बताते हुए कहा कि भाजपा के चाल और चरित्र में अंतर है। पुलिस ने इसे रूटीन सुरक्षा व्यवस्था बताया। कहा कि जनता की आवाज बनकर लड़ाई जारी रहेगी।