साहू समाज की बहुलता अन्य समाजो से अधिक होते हुए भी सभी समाज के विकास के लिये सोंचती हैं-लेखराम साहू
कांग्रेस ओबीसी विभाग क़े राष्ट्रीय समन्वयक व पूर्व विधायक ने कहा किसान हितैषी भूपेश बघेल धन्यवाद क़े पात्र है जिन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाये लाये थे

राजिम जयंती पर संगम स्थल कुलेश्वर महादेव मंदिर में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि क़े रूप मे हुए शामिल
राजिम जयंती के शुभ अवसर पर राजिम के पावन धरती संगम स्थल कुलेश्वर महादेव मंदिर में साहू समाज द्वारा 7 जनवरी को राजिम जयंती का आयोजन प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू के द्वारा एवं साहू समाज के तत्वाधान में राजिम जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअंतिथि विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, अध्यक्षता कर रहे ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री छत्तीसढ़ शासन, प्रमुख अतिथि तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं अरुण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती रमशीला साहू पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विपीन साहू पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू समाज, थानेश्वर साहू पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक नई दिल्ली पिछड़ा वर्ग, पूर्व विधायक कुरूद ने अपार जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक सरल समाज है क्योंकि समाज की बहुलता सभी समाज से अधिक होते हुए भी सभी समाज के विकास के लिये सोंचते हैं। हमारे समाज से बड़े-बड़े विधायक मंत्री, केन्द्रीय राज्य मंत्री पंच, सरपंच, जिला पंचायत सभी पदों में बहुलता है। डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों की रकबा में कटौती कर देने से किसानों को धान बेचने के लिये टोकन सहीं समय में नहीं कर पा रहा है जिससे किसानों को परेशानी एवं समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एवं धान खरीदी केन्द्रो में अनियमित्ता एवं टोकन में हो रही समस्या से किसान जुझ रहे है और खरीदी केन्द्रो में धान क्षमता से अधिक बोरा का अम्बार लगा है जिससे किसान को धान बेचने में असुविधा हो रही है। डबल इंजन के सरकार से धान खरीदी केन्द्रो से धान का उठाव नहीं हो पा रहा है बड़ी ही निदंनीय है। धान का उठाव होकर राईस मिल तक धान नहीं पहुंचने से राईस मिल वाले सहीं समय में चांवल एफ.सी.आई. तक पहुंचा नहीं पा रहे है। लेख राम साहू ने विभागीय मंत्रीयों से धान खरीदी केन्द्रों से धान की जमावड़ा को तत्काल प्रभाव से खाली करने को कहा ताकि आम जनता और किसान को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। डबल इंजन की सरकार से धान का उठाव समय में नहीं हो पा रहा है और प्रदेश के विकास के लिये बड़े बड़े पत्राचार करते हैं। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सरकार के द्वारा आम जनताओं को लाभ पहुंचाने के लिये बिजली बिल हॉफ, युवाओं को रोजगार भत्ता और किसानों को धान का सही मूल्य 2500 रू. दिया गया। आज धान का जो रेट मिल रहा है पूर्व सरकार भूपेश बघेल की देन है। किसान से लेकर सभी वर्ग आज डबल इंजन की सरकार से दुखी है। मैं छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी भूपेश बघेल को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं जो छत्तीसगढ़ के जनता के लिये अच्छे-अच्छे योजनाये लाये थे.