Uncategorized

रौनक गुप्ता का आईआईटी मदास के लिए चयन

धमतरी । शहर के रौनक गुप्ता का चयन आईआईटी मद्रास के लिए हुआ है। अपने चयन पर श्री गुप्ता ने कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। परिश्रम सफलता का कारण है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उनकी मां श्रीमती उषा गुप्ता ने बताया कि रौनक बचपन से पढ़ाई के प्रति मेहनती, लगनशील एवं कठिन परिश्रमी रहे। पिता विनीत गुप्ता ने बताया कि रौनक का आईआईटी में जाने का सपना था, जिसके लिए वे लगातार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मेहनत से सफलता मिली। उनकी इस उपलब्धि पर शहरवासियों, परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!