Uncategorized

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का गिरना देश की आधी आबादी की आशाओं पर गहरा आघात है-प्रियंका सिन्हा


धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का गिरना देश की आधी आबादी की आशाओं पर गहरा आघात है, यह केवल एक बिल नहीं था, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।हम देश की महिलाएं इस निर्णय से अत्यंत निराश और आहत हैं। वर्षों से हम समान अधिकार और प्रतिनिधित्व की मांग कर रही हैं, लेकिन इस बिल के गिरने से यह संदेश गया है कि अभी भी महिलाओं की आवाज़ को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा संघर्ष यहीं समाप्त नहीं होगा। हम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे और तब तक प्रयास जारी रखेंगे जब तक महिलाओं को उनका उचित स्थान और सम्मान नहीं मिल जाता। यदि यह बिल पास होता तो निश्चित ही समाज और देश द्रुत गति से आगे बढ़ता यह समय पीछे हटने का नहीं, बल्कि और मजबूती से आगे बढऩे का है।कांग्रेस और उनके घटक दल अब संभल जाएं उनका मुकाबला भाजपा से नहीं वरन शक्ति से है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!