Uncategorized

कृष्ण का संपूर्ण जीवन प्रबंधन की किताब है – कविता योगेश बाबर


धमतरी। सर्व समाज धौराभाठा के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण जन्म महोत्सव तथा खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर थी। खेलकूद में बच्चो का केला दौड़ गुब्बारा दौड़ मटकी फोड़ तथा नृत्य की प्रस्तुतियाँ की गई तत्पश्चात उद्बोधन की कड़ी में श्रीमती बाबर ने सभी ग्रामवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुवे कहा कि आप सभी श्री कृष्ण के भक्तगण हो आप सभी का कर्तव्य है कि उनके द्वारा दिए गए संदेश का अनुसरण करते हुए उच्च स्थान की ओर अग्रसर करे । ग्रामीणजनों जनों को बधाई दी और कहा कि श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन प्रबंधन की किताब है कृष्ण को मैनेजमेंट मास्टर व जगदगुरु की भी संज्ञा दी गई है कृष्ण का जीवन कहता है आप कोई भी हो संसार में आए हो तो संघर्ष करना ही पड़ेगा जीवन जीने की परिभाषा से लेकर कर्म से होकर वैराग्य तक जाने का मार्ग श्री कृष्ण ने ही बताया है अत: हमे श्री कृष्ण के जीवन दर्शन से सीख लेकर अपने मानव जीवन को सफल बनाना चाहिये कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व सरपंच परमेश्वरी सिन्हा युवा कांग्रेस के यश राजपूत जय कुमार नंद बाबा जी ठाकेश्वर बाबा विजय साहू शिव कुमार नेताम भोपाल साहू दानी राम साहू खुमान ध्रुव प्रेमलाल कुंजाम व आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!