Uncategorized

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

धमतरी-भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सिर्वे गांव निवासी बंदे राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंदे राम भखारा से अपने घर सिर्वे जा रहा था, तभी सेमरा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!