सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
बच्चों ने धरे राधा-कृष्णा, देवकी, नंद और यशोदा के रूप

धमतरी। सर्वोदय इंग्लिश हाईस्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राधाकृष्ण, देवकी, वासुदेव, नंद बाबा, लड्डू गोपाल और यशोदा की वेशभूषा धारण कर विद्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ लड्डू गोपाल की आरती, पालना, झूला सजाओ प्रतियोगिता से हुई। बच्चों ने टोलियों में दही-हांडी लूटी। मटकी सजाओ में प्रथम अलिना माण्डले, द्वितीय अनीता निषाद व तृतीय सृजन कुर्रे रहे। दही हाण्डी लूट प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 11वीं के छात्रों ने प्राप्त किए। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती तारा सिन्हा ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान कृष्ण के आदर्श और उनके जीवन की गहराइयों को समझने का अवसर प्रदान करता है। नृत्य एवं विभिन्न झांकियों के द्वारा भगवान कृष्ण के आदर्श को प्रस्तुत किया गया। भगवान कृष्ण ने हमें कर्म, धर्म एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर टी. आर. सिन्हा सर, शाला प्रबंधक निशांत सिन्हा सर, श्रीमती तारा सिन्हा, उप प्राचार्या श्रीमती रेखा शर्मा , श्रीमती ललीता साहू एवं समस्त शिक्षक गण समेत छात्र-छात्राएं एवं पालक-गण उपस्थित थे। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती ललिता साहू एवं मानसी त्रिपाठी द्वारा किया गया।
