Uncategorized

चैत्र नवरात्रि पर विराजमान आदिशक्तियों की रंजना साहू ने की पूजा-अर्चना, की समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना

माँ दुर्गा की आराधना से जीवन में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है : रंजना


धमतरी. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मधरा धाम धमतरी में आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने आराध्य देवी माँ अंगारमोती, माँ शीतला देवी एवं माँ विंध्यवासिनी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रीमती रंजना साहू ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है, जो हमें सत्य, साहस और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, माँ दुर्गा की आराधना से जीवन में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने आगे कहा कि चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है, यह पर्व हमें आत्मशुद्धि, संयम और सेवा भाव का संदेश देता है, माँ जगदंबा की कृपा से सर्वसमाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी कामना है। धमतरी की यह पावन धरा सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध रही है, और यहां के देवी मंदिरों में लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रीमती साहू ने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक कर मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर चर्चा की। श्रद्धालुओं की सुविधाएं देख उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता मुकेश यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश्वरी राकेश साहू, देवेश अग्रवाल, पन्ना थवाईत, संतोष मड़ामे, किरण कुमार, रिक्की गनवानी सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!