Uncategorized

दो घायलों को भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने अपनी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

बीती रात्रि बायपास मार्ग पर सड़क पर फैले मुरुम के चलते वाहन हो गया था दुर्घटनाग्रस्त

धमतरी। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच बीती रात्रि एक और सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ने अपने निजी वाहन से बठेना अस्पताल पहुंचाकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया।


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 12 बजे भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा रायपुर से धमतरी लौट रहे थे तभी धमतरी बायपास मार्ग पर दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिन्हें देखकर रामू रोहरा ने अपनी कार रोकी और घायलों को तुरंत अपनी वाहन से अस्पताल पहुंचाया जिससे गंभीर शारीरिक नुकसान की आशंका से राहत मिली। घायलों ने श्री रोहरा को बताया कि बायपास मार्ग में काफी दिनों से सड़कों पर मुरुम पड़ा हुआ है जिससे कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। उक्त दुर्घटना भी सड़क में पड़े मुरुम के चलते हुई। जिसमें एक चार पहिया वाहन व दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो गए। घायलों ने रामू रोहरा के मानवतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री रोहरा ने प्रशासन से सड़क फैले मुरुम को हटाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!