Uncategorized

नक्शा प्रोजेक्ट की जानकारी लेने घरों तक पहुंचेगी सर्वे टीम

धमतरी । जमीन के रिकार्ड के अभिलेख की शुद्धता के लिए शासन द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट की जानकारी लेने राजस्व विभाग और सर्वेयर की टीम घर-घर जाकर रजिस्ट्री पेपर और आधार कार्ड की जानकारी लेगी। इससे पता चल सकेगा कि राजस्व में उनका रिकार्ड क्या है। इस टीम में शामिल सर्वेयर को नगर निगम आयुक्त का हस्ताक्षरयुक्त आई कार्ड भी दिया गया है। ताकि उन्हें कोई सर्वे करने में दिक्कत न हो।
नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि शहर के 40 वार्डों में रहने वाले लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार किया जा रहा है कि नक्शा प्रोजेक्ट क्या है। नक्शा प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम टीम घरों तक पहुंचेगी तो ऋण पुस्तिका, रजिस्ट्री कागज व आधार कार्ड देखेंगे। सर्वे टीम को इस कार्य में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट के माध्यम से राजस्व रिकार्ड का पता चलेगा। टीम में आरआई, पटवारी और शासन द्वारा नियुक्त सर्वेयर साथ रहेंगे। घरों में पहुंचने वाली टीम को नक्शा प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दे पायेंगे तो वे शहर के 15 वार्डों में होने वाले समाधान शिविर में पहुंचकर जानकारी दे सकते हैं। आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट से यह पता चल सकेगा कि किसी व्यक्ति का मकान या बाउंड्री कहां तक है। रिकार्ड क्लीयर होने से विवाद नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!