Uncategorized

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने नाना के घर रहकर रचा इतिहास, जिला पंचायत सभापति ने घर पहुंचकर दी बधाई

धमतरी। स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल कंडेल की छात्रा कुमारी कुसुमलता विपरे ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। कुसुमलता की इस उपलब्धि से धमतरी जिले का नाम रोशन हुआ है। विशेष बात यह है कि कुसुमलता मूलत गरियाबंद की निवासी हैं। वे अपने नाना के घर गौरव ग्राम कंडेल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन कुसुमलता के निवास पहुंचीं। उन्होंने छात्रा को शाल-श्रीफल से सम्मानित कर बधाई दीं। मोनिका देवांगन ने कहा कि कुसुमलता की सफलता जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही ऐसी उपलब्धियां मिलती हैं। आज बेटियां शिक्षा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने छात्रा के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी। कहा कि इनके मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुसुमलता आगे भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल भोथली अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, पूर्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता यतीश भूषण श्रीवास्तव समेत भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!