माँ बेटी को जहरीले सांप ने काटा, डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

धमतरी। सांप काटने से मौत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से नगरी ब्लाक के दुगली थाना क्षेत्र में घर में सोई माँ और उसकी डेढ़ साल की बच्ची को करैत सांप ने काट लिया।दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है।
मामला दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम केकराखोली का है। बताया जा रहा है कि नरसु मरकाम की पत्नी संतोषी अपनी डेढ़ साल की बेटी मनस्वी के साथ रात में घर के पाटा में सोई थी, तभी बच्ची अचानक रोने लगी,बच्ची को मां ने खींचा।इसी दौरान माँ की नज़र बिस्तर पर चढ़े करैत सांप पर पड़ी, जो उसे भी काट लिया।परिजन माँ और बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये। बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही महिला का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की शव को उनके परिजन को सौंप दिया है।
