Uncategorized

जब-जब पाप बढ़ता है तब-तब भगवान प्रकट होते है – आनंद कृष्ण ठाकुर

धमतरी। श्याम मंदिर प्रांगण धमतरी में गोयल परिवार की ओर से आयोजित पितृ भागवत कथा में ब्रजभूमि श्रीधाम वृंदावन से पहुंचे आनंदकृष्ण ठाकुर महाराज ने चतुर्थ दिवस की कथा में सभी भक्तों को कृष्ण जन्मोत्सव की परम् आनंदमय और प्रेरणामयी कथा श्रवण कराई। महाराज ने प्रह्लाद चरित्र की कथा को सुनाते हुए नवधा भक्ति के बारे में बताया। उन्होंने राम कथा सुनाते हुए बताया कि जीवन में मर्यादा होना बहुत ज़रूरी है। जब-जब पाप बढ़ता है तब-तब भगवान प्रकट होते है और कंस जैसे दैत्यों का अंत करते है। इसीलिए भगवान ने कृष्ण रूप में अवतार लिया। सभी ने नन्दोत्सव का खूब आनंद लिया। उसके बाद कृष्ण जन्मोत्सव पर गोयल परिवार की और से भागवत में पहुंचे हुए सभी भक्तों को बधाई दी। कथा में महाराज द्वारा गाये गये भजनों के बाद भगवान बाल कृष्ण का पूजन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!