Uncategorized

अजय के जीत पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। कुरूद विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार अजय चन्द्राकर के विधायक निर्वाचित होने पर कुरूद क्षेत्र में होली और दिवाली जैसा माहौल था। भाजपा कार्यालय कुरूद में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक अजय चंद्राकर की धर्मपत्नि प्रतिभा अजय चंद्राकर को गुलाल, पुष्पमाला पहना स्वागत किया और जीत की बधाई दी। बाजे गाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता झंडा लहराकर नाचते थिरकते रहे। जीत पर भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए जमकर खुशी मनाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!