Uncategorized

एसपी ने मगरलोड व सिहावा थाना का निरीक्षण कर दिये प्रभारी को मतदान केंद्रों के निरीक्षण करने के निर्देश

भ्रमण के दौरान थाना मगरलोड में लंबित अपराध,मर्ग,शिकायत, संमंस वारंट का निराकरण करने तत्काल कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश

धमतरी. पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने चुनाव के परिपेक्ष्य में थाना सिहावा एवं थाना मगरलोड का आकस्मिक भ्रमण कर थाना प्रभारी सिहावा एवं मगरलोड को महत्वपूर्ण निर्देश दिये। एसपी द्वारा थाना सिहावा में भी चुनाव के तैयारी के संबंध में मिटिंग लिया गया,जिसमें डीएसपी.(नक्स.ऑप्स) आर.के.मिश्रा,थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेख राम ठाकुर को चुनाव में बाहर से आने वाले बलों के ठहरने एवं सुरक्षा के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्देश भी दिया गया।थाना सिहावा एवं मगरलोड में लंबित अपराध, लंबित मर्ग ,लंबित शिकायत,लंबित चालान,लंबित संमस वारंट एवं लंबित अपराध,मर्ग, शिकायत, संमंस वारंट का समय पर निराकरण करने के सख्त निर्देश दिया गया।एवं थाना प्रभारियों को समय समय पर अपने अपने थाना क्षेत्रों में जाकर चलित थाना भी लगाने के निर्देश दिए गए एवं अपने थाना क्षेत्रों के कोटवारों की थाना क्षेत्रों में मिटिंग लेकर चुनाव के संबंध में भी जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को लगातार जुआ,सट्टा एवं अवैध शराब,अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।साथ ही अवैध शराब,गांजे के विरुद्ध अभियान चलाकर अधिक मात्रा में कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं ।थानें में आने वाले फरियादी एवं शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने एवं उनकी समस्याओं का यथोचित निराकरण के निर्देश दिये गए हैं ।

उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये जा रहे हैं।एवं सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर जुआ सट्टा एवं अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है।थाना सिहावा में मिटिंग के दौरान डीएसपी. नक्स.ऑप्स श्री आर.के.मिश्रा, थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेख राम ठाकुर, एवं थाना मगरलोड में निरीक्षण के दौरान, थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत सहित थाना स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!