Uncategorized

स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में मिली हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा

अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने घोषणा पर किया अमल

डिजिटल लाइब्रेरी की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम, पाँच कंप्यूटरों से सुसज्जित लाइब्रेरी

भखारा-भठेली- नगर पंचायत भखारा-भठेली की स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी को आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप अब लाइब्रेरी में हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई । जिसका सभी पार्षद गणों गण मान्य जनों की उपस्थिति में पूजन कर प्रारंभ किया गया।साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पाँच कंप्यूटर में भी निःशुल्क वाईफ़ाई दिया गया।
अध्यक्ष ज्योति हरख ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। लाइब्रेरी में शांत एवं अनुशासित माहौल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। वाई-फाई और कंप्यूटर सुविधा मिलने से उन्हें ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं डिजिटल संसाधनों का लाभ मिलेगा।
प्राचार्य दीपक चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होना विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी कदम है। अब उन्हें अध्ययन सामग्री और डिजिटल संसाधनों तक आसानी से पहुँच मिलेगी। इस सराहनीय पहल के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन एवं नगर पंचायत का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। लाइब्रेरी में अध्यक्ष जी की पहल से वाई-फाई की सुविधा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा। भविष्य में भी नगर पंचायत जनहित और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित समस्त पार्षद गण झम्मन साहू,भूपेश्वरी चंदेल,अंजू साहू, खेमलता साहू, गौतमी पटेल मेघनाथ साहू, भूपेंद्र यादव, एल्डर मेन संतोष साहू, किशोर गौर, दीनू निर्मलकर, रामस्वरूप साहू, कुशराज सोन, झम्मन रामायनी तहसील साहू समाज अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष गणेश साहू मेघ सिंह साहू आदि सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नगर पंचायत के डिजिटल विकास के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!