Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश में बह रही विकास की गंगा – नीलू शर्मा

जिला भाजपा संगठन प्रभारी श्री शर्मा बने नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु धमतरी जिला प्रभारी

जिला भाजपा कार्यालय में श्री शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक इसके पश्चात हाईवे चैनल से की चर्चा

धमतरी। जिला भाजपा संगठन प्रभारी नीलू शर्मा द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का धमतरी जिले में बेहतर निर्वहन किया जा रहा है। यही कारण है कि उन्हें आगामी चुनाव में पार्टी द्वारा धमतरी जिले में पुन: महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दे कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणसिंह देव द्वारा आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रदेश भर में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें नीलू शर्मा को धमतरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। जिसके पश्चात वे आज धमतरी पहुंचे जहां जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। बैठक पश्चात श्री शर्मा ने हाईवे चैनल से चर्चा की।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकास की गंगा बहा रहे है। एक साल के कार्यकाल में धमतरी जिले सहित प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये गये। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धमतरी आगमन हुआ। इस दौरान उन्होने धमतरीवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। श्री शर्मा ने कहा कि धमतरी के एकलव्य मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को दी 2 अरब 68 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक के 78 विकास कार्यों की सौगात वही मुख्यमंत्री ने 2 अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की लागत के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया। धमतरी को पिछले 1 वर्ष में जब से प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन की सरकार आई है उसके साथ ही करोड़ों की सौगात मिलने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री धमतरी के प्रवास पर थे तब उन्होंने विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया वहीं स्वामित्व कार्ड वितरण किया। युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को सुगम बनाने के लिए हाईटेक लाइब्रेरी के रूप में नालंदा परिसर धमतरी में बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। गौरव ग्राम कंडेल में नवीन कॉलेज भवन की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से की है इसके साथ ही बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय महाविद्यालय में विधि संकाय के संचालन के लिए भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान किया है। आगे भी भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के लिए अग्रणी रहेगी। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु भाजपा तैयार है। प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा को जीत दिलाने समर्पित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!