Uncategorized

सार्वजनिक जगह पर चिट्टा सेवन करते आदतन बदमाश गिरफ्तार,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ सेवन करने वाले आदतन बदमाश के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रवाना थी। इसी दौरान घड़ी चौक के पास मुखबिर से तस्दीकशुदा सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन पारा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक, जो भूरा रंग की फुल बांह टी-शर्ट एवं काले रंग की जींस पहने, उम्र लगभग 24–25 वर्ष, आम सार्वजनिक स्थान पर चिट्टा (हेरोइन) जैसे मादक पदार्थ का सेवन कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान ओंकार उर्फ रवि रजक,पिता अर्जुन रजक, 24 वर्ष,निवासी रामसागर पारा, धोबी चौक, धमतरी के रूप में हुई।आरोपी के कब्जे से 1 नग सफेद पॉलीथीन में रखा हेरोइन (चिट्टा) जैसा मादक पदार्थ, वजन – 0.04 मिलीग्राम, अनुमानित कीमत – 1,000 रूपये,4 नग सिल्वर फॉइल पेपर, काले धुएं के निशान युक्त,1 नग हरा रंग का लाइटर
1 नग 20 रूपये का नोट, गोलाकार मोड़ा हुआ, धुएं के निशान युक्त सिगरेट के 02 टुकड़े,1 नग मोटरसाइकिल अपाचे, काले रंग की कीमत 70,000 रूपये नगद राशि 8,000 रूपये (500 रूपये के 16 नोट)कुल जुमला जप्ती की अनुमानित कीमत 79,000 रूपये उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 30/2026 के तहत धारा 27 नारकोटिक्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी थाना सिटी कोतवाली की आदतन गुंडा-बदमाश सूची में पूर्व से शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!