Uncategorized

जिला अधिवक्ता संघ धमतरी का खेल पखवाड़ा:विभिन्न खेलो मे अधिवक्ता दिखा रहे जौहर

जिला अधिवक्ता संघ धमतरी का खेल पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया गया. प्रथम दिवस को जिला अधिवक्ता संघ क़े वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल शमीम, राकेश दीवान, रवि दाते,अजीत साहू द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी सचिव बी. एल. सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय शुक्ला,पीयूष देवांगन क्रीड़ा सचिव एवं शंकर देवांगन पूर्व क्रीड़ा सचिव की उपस्थिति में खेल का शुभारंभ किया गया. इसी प्रकार द्वितीय चरण में शतरंज के खेल में कुरुद से अधिवक्ता मुकेश साहू एवं जिला अधिवक्ता संघ धमतरी के सम्मानित सदस्य डी.एस. मोरार द्वारा खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया lकार्यक्रम की शुरुआत में जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अभिभाषक दानीराम साहू, कपिल चालकी, श्रीमती प्रेमलता साहू, सुश्री पद्मिनी कुर्रे ,राकेश साहू, मनोज निर्मलकर, लक्ष्मी नारायण नामदेव साजिद अनवर, राजेश देवांगन, हेमंत सेन, अमित झा बसंत जैन, व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे. इसी प्रकार कुर्सी दौड़ एवं क्रिकेट का खेल 21 फरवरी को बिंद्रा नवागांव में सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें अधिवक्ता संघ नगरी अधिवक्ता संघ कुरूद एवं एवं जिलाअधिवक्ता संघ धमतरी टीम भाग लेगी, उक्त खेल पखवाड़ा को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!