Uncategorized

समाजसेवी, संस्थाएँ सार्वजनिक स्थलों पर खोले प्याऊ, निगम करेगी सहयोग – प्रिया गोयल

निगम आयुक्त ने कहा निर्माणाधीन पीएम आवास को जल्द करें पूरा


धमतरी। निगम आयुक्त प्रिया गोयल जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति गंभीर है। लगातार विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के साथ ही सुविधाओं को बेहतर बनाने जुटी हुई है। चर्चा के दौरान आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों की प्यास बुझाना पुनित कार्य है। शहर के कई समाजसेवी व संस्थाएं पूर्व में गर्मी के मौसम में प्याऊ खोलते रहे है। इस बार वे प्याऊ खोले निगम की ओर से उन्हेंं सहयोग किया जायेगा। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मार्गो में प्याऊ खोलने से आम जनता को गर्मी में पेयजल की सुविधा मिल पाएगी। आयुक्त ने आगे कहा कि निर्माणधीन पीएम आवास को समय पर पूरा करें इस दिशा में निगम अधिकारियों को भी निर्देशित किया जायेगा।
स्वच्छता बनाए रखने करे सहयोग
आयुक्त प्रिया गोयल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि निगम स्वच्छ धमतरी की दिशा में कार्य कर रही है। लेकिन यह उद्ेदश्य तभी पूरा हो पायेगा जब आमजनता स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होने कहा कि गीला, सूखा कचरा अलग-अलग रखे। नालियों में पॉलीथीन व कचरा न डाले।
होली में न हो पानी का दुरुपयोग
आयुक्त प्रिया गोयल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी की शुरुवात हो चुकी है। पानी के महत्व को सभी समझे। होली पर्व के दौरान भी पानी के दुरुपयोग से बचे। पर्व के दौरान निगम अमला लोगो की सुविधाओं के लिए अलर्ट रहेगी। लेकिन जागरुकता का परिचय देते हुए हमे पानी का सदुपयोग करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!