Uncategorized
कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट पर एक और कार्यवाही:चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बटंची चाकू जप्त कर भेजा गया जेल

सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पार बठेना पारा धमतरी के पास एक युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। वह हाथ में लोहे का धारदार स्प्रिंगदार बटंची चाकू हवा में लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था।आरोपी का गुलशन साहू 24 वर्ष निवासी जेल चौक बठेनापारा धमतरी है.गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटंची चाकू जप्त किया गया।इस पर थाना सिटी कोतवाली धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

