Uncategorized
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने लिया भागवत कथा का श्रवण लाभ

भखारा में नौ दिवसीय भागवत संपन्न हुआ.जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने श्रवण लाभ लिया.प्रवचन कर्ता कोन्दकेरा राजिम वाले थे.पं. भीमप्रसाद शर्मा ने दिव्य कथा प्रसंग अलग अलग विषय पर संपादित किए. कलश स्थापना, वेदी पूजन, गोकर्ण पूजन,श्रीमद् भागवत कथा, परिक्षित जन्म,ध्रुव कथा, भरत चरित्र,अजामिल चरित्र, प्रहलाद चरित्र,समुद्र मंथन, कृष्ण अवतार,श्रीकृष्ण बाल लीला, रुखमणी विवाह,श्री कृष्ण – सुदामा प्रसंग,तुलसी वर्षा एवं शोभायात्रा,गीता पाठ प्रवचन, हवन पूजन, पूर्णाहूति हुयी. नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और श्रवण लाभ लिया. आयोजक पंचराम साहू (मुरकू वाला), केदारनाथ निर्मलकर,चोवा राम साहू आदि सहित समस्त दानदाता एवं नगरवासी आयोजक नगर पंचायत भखारा थे.