Uncategorized

साहस और शौर्य का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व है स्वतंत्रता दिवस : रंजना साहू

धमतरी। ग्राम बिरेतरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सर्वप्रथम स्कूलीय छात्र-छात्राओं के द्वारा गांव में प्रभात फेरी करते हुए विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया, ध्वजारोहण के उपरांत बिरेतरा के हृदय स्थल सांस्कृतिक कला मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अपनी मधुर प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में अपने गृहग्राम विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के होनहार विद्यार्थीयो को सम्मानित किए एवं ग्राम के वरिष्ठ मातृशक्तियो का तिलक लगाकर साल भेंट कर सम्मान किए, साथ ही गांव में निरंतर सेवा दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, स्कूल के रसोइया का सम्मान भी किया गया।

विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहां की स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन जिन्होंने अपनी कुर्बानियों से भारत देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिए, यह राष्ट्रीय पर्व साहस और शौर्य का प्रतीक है, इस मंच के माध्यम से समस्त स्कूली छात्र छात्राओं को यही कहना चाहूंगी कि वे लक्ष्य बना कर पढ़ाई करें और देश व क्षेत्र का नाम रोशन करें क्योंकि यही छात्र-छात्राएं हमारे आने वाले भविष्य हैं । इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, कोमल सार्वा, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, लिना साहू, लता अवनेंद्र साहू, गुंजा साहू, चांदनी साहू, रुपा नामदेव, सरोज देवांगन लता सोनी, रितिक यादव, सीमा चौबे, गायत्री सोनी, आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!