Uncategorized

छ्टटी कार्यक्रम में विवाद : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला


धमतरी. बीती रात्रि चाकूबाजी की एक और वारदात हुई है जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुजरा में कल छट्टी कार्यक्रम में चाकूबाजी हुई। कार्यक्रम में भागीराम साहू 50 वर्ष व उसका पुत्र बीरेन्द्र साहू 25 वर्ष गुजरा निवासी गांव के ही छट्टी कार्यक्रम में शामिल थे। उसी दौरान किसी बात पर उनका विवाद एक युवक साथ हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जो कि तीन युवक बताये जा रहे है। जिनके द्वारा पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया गया। हमले के बाद लहुलुहान पिता-पुत्र को गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर उपचार हेतु धमतरी श्री राम हास्पीटल रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!