Uncategorized

ग्राम अमेठी में छत्तीसगढ़ कोरिया यादव समाज पाली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

यादव समाज मेहनती, संगठित और विकासशील समाज – महापौर रामू रोहरा

धमतरी। ग्राम अमेठी स्थित ब्रजधाम यादव समाज भवन में छत्तीसगढ़ कोरिया यादव समाज पाली का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि यादव समाज सदैव मेहनत, अनुशासन और संगठन की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है जब वह शिक्षित, संगठित और जागरूक होता है। महापौर ने समाज के युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के अधिवेशन समाज को दिशा देने के साथ-साथ आपसी समन्वय, विचारों के आदान-प्रदान और सामाजिक एकजुटता को भी सुदृढ़ करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!