Uncategorized

पाइपलाइन विस्तार कार्य में तेजी, जल सभापति अखिलेश सोनकर निरीक्षण कर दिए निर्देश


धमतरी। धमतरी नगर निगम के अंतर्गत जल आवर्धन योजना के तहत शहर के जिन वार्डों में गंगरेल जल की पाइपलाइन का विस्तार अब तक नहीं हुआ है, वहाँ पाइपलाइन विस्तार कार्य में तेजी लाई जा रही है। जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने स्वयं मौके पर उपस्थित होकर उच्च अधिकारियों को पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में आज धमतरी शहर के बांसापारा वार्ड में माता मंगल भवन के सामने वाली गली में पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि शहर के प्रत्येक वार्ड तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से पहुँचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!