Uncategorized
हाइवा वाहन ने एक बुजुर्ग रौंदा, मौत

धमतरी। ग्राम सेमरा में सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाइवा वाहन ने रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि ग्राम सेमरा बी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति चोवा राम सिन्हा आज बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकला हुआ था। जिसे एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


