निगम क़े सामने कांग्रेसी पार्षदों का धरना: पंडाल हटाने पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम, हुआ जमकर विरोध
पूर्व महापौर विजय देवांगन सहित कांग्रेसियो ने नंगाड़ा बजाकर जताया विरोध

निगम,राज्य,केंद्र से कांग्रेस की सरकार उखड़ गई अब उनके पास पंडाल ही बचा है -रामू रोहरा
नगर निगम महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल सात सूत्रीय मांगों को लेकर विपक्षी पार्षदों का सात दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है. आज दूसरे दिन ज़ब पुनः धरना शुरू हुआ पुलिस व प्रशासन की टीम धरना पंडाल हटाने पहुंची. लेकिन इसका कांग्रेसियो ने इसका जमकर विरोध किया. विवाद की स्थिति भी बनी. फिर कांग्रेसियो द्वारा नारे बाजी की गई.कांग्रेसियों ने कहा कि महापौर कांग्रेस क़े धरना से डर गए है इसलिए सत्ता का दुरूपयोग कर उनके धरना पंडाल को हटवाने पुलिस प्रशासन का सहारा ले रहे हैँ. लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है. पूर्व महापौर विजय देवांगन सहित कांग्रेसियो ने नंगाड़ा बजाकर विरोध जताया.धरना प्रदर्शन क़े दौरान पूर्व महापौर विजय देवांगन आनंद पवार आकाश गोलछा दीपक सोनकर विशु देवांगन योगेश लाल सूरज गहरवाल सुमन मेश्राम रामेश्वरी कोसरे पूर्णिमा गजानंद रजक,उमा भागी ध्रुव,राजेश पांडे, रुपेश राजपूत, ज्योति ,कमलेश सोनकर,देवेंद्र देवांगन आदि उपस्थित रहे ।
मुद्दा विहीन है कांग्रेसी धरना क़े बहाने बैठे हैँ धूप सेकने-रामू
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कांग्रेसी मुद्दा विहीन है. सिर्फ राजनीति करने धरने पर बैठे हैँ. कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है.
निगम,राज्य,केंद्र से कांग्रेस की सरकार उखड़ गई अब उनके पास पंडाल ही बचा है. प्रशासन अपना काम. कर रही है पंडाल उखड़वाना न उखाड़वाना यह प्रशासन व पुलिस का कार्य है मेरा नहीं.वार्डो मे काम न
चालू है विकास हो रहा है कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है. दिवाली मे एडवांस मे वेतन दिया गया था. आरोप निराधार है.
