Uncategorized

स्कूलों में वाहन चेकिंग के साथ बच्चों को मिल रही यातायात नियमों की पाठशाला

सड़क सुरक्षा अभियान तेज, स्कूली वाहनों की जांच व छात्रों को जागरूक करने की जा रही पहल


धमतरी। एसपी धमतरी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और साथ ही साथ स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें मुख्य रूप से ओवरस्पीडिंग न करना, वाहन में लटककर सफर न करना, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाना, बच्चों को स्कूल परिसर के भीतर से ही चढ़ाना- उतारना, वाहनों की नियमित जांच कराना तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना आदि शामिल हैं। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोयना एवं मुजगहन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें यातायात प्रभारी उनि.खेमराज साहू एवं सउनि.भेनूराम वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा सहित यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!